दुमका, मई 31 -- दुमका के कड़हलबिल के पास से एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। शव की पहचान देवघर जिला के रिखिया थाना अन्तर्गत कुसुमडीह गांव निवासी भुटो बाउरी के रूप में हुई है। उक्त अधेड़ की शादी दुमका के शिवपहाड़ मुहल्ले में हुई थी और वह अपने परिवार के साथ ससुराल में रहता करता था। उसे शराब पीने की लत लगी हुई थी। शराब के नशे में वह रोड के किनारे पड़ा रहता था। रविवार को अत्यधीक शराब के सेवन करने से उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पहचान करने के बाद अपने साथ लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...