जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- जमशेदपुर।आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा आनंद मार्ग जागृति ' बाबा नाम केवलम ' 3 घंटे का अखंड कीर्तन, नारायण भोजन एवं 50 चिन्हित लोगों के बीच कंबल वितरण एवं 50 फलदार पौधे का वितरण किया गया ।कीर्तन के पश्चात गंगाधर दत्ता ने कहा कि मैं ब्रह्म की साधना से अंधविश्वास से मुक्ति संभव है।कार्यक्रम का उद्देश्य है समाज में तामसिक भाव एवं राजसिक भाव प्रबल हो रहा है ।लोग इसके प्रभाव में आकर लोगों का भौतिकता की तरफ काफी झुकाव बढ़ रहा है इससे तामसिक एवं राजसिक भाव में संतुलन लाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है ताकि लोग आध्यात्मिक भाव से कीर्तन करें कीर्तन करने से होता है क्या जो भी कीर्तन करते हैं सामूहिक कीर्तन करते हैं तो केवल लोगों की शारीरिक शक्ति ही एकत्र नहीं होती है सभी लोगों की मानसिक शक्ति सभी एक ही भाव धारा मे...