औरंगाबाद, जून 13 -- हसपुरा। हसपुरा थाना पुलिस ने धुसरी टोले गिरधारी बिगहा के पास मुख्य सड़क से 50 लीटर देशी महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ​थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि धुसरी गांव के इलाके में देशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब लावारिस खड़ी बाइक की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की से 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। ​पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। यह भी पढ़ें- 50 लीटर महुआ शराब व बाइक बरामद, तस्कर फरार थानाध्यक्ष ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्र...