रुद्रपुर, जनवरी 15 -- गदरपुर। गदरपुर कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था व अपराध रोकथाम के दौरान कनकटा से 200 मीटर कनकटा की तरफ मुख्य सड़क से सरोवर नगर निवासी किशन सिंह पुत्र खजान सिंह को संदिग्ध देखते हुए रोककर पूछताछ की। पुलिस को देखकर व्यक्ति प्लास्टिक की कटटे को लेकर फरार होने की कोशिश की पुलिस ने बलपूर्वक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में चालान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.