सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- गोसाईगंज। आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने कोतवाली नगर व गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया। टांटियानगर, बसौढ़ी, हथियानाला, बलीपुर पूरब व पश्चिम, अगनाकोल और गोमती नदी के किनारे स्थित जंगलों में दबिश देकर करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। कार्रवाई के दौरान कुल पांच अभियोग पंजीकृत किया गया है। शुक्रवार को टीम ने दबिश के दौरान हथियानाला से दो और बलीपुर से एक अभियुक्त को मौके पर अवैध शराब और लहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम द्वारा मौके से बरामद लगभग 300 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा अभियान के दौरान क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.