रायबरेली, जनवरी 8 -- रायबरेली। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें भदोखर थाने के काबुलियन और भदोखर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर कार्रवाई हुई। जिसमें 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लगभग दो कुंतल महुआ लहन नष्ट किया गया। इस मामले में दो पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...