हापुड़, दिसम्बर 30 -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय सभागार में जनपद में हो रहे 50 लाख से अधिक व 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सीडीओ ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि 50 लाख से अधिक की परियोजना में राजकीय महिला महाविद्यालय धौलाना, गौ संरक्षण केंद्र धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर में वृजघाट का निर्माण, आईटीआई की समीक्षा के दौरान आईटीआई को समय से पूरा कर संबंधित को जल्द से जल्द हस्तांतरित करने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं संबंधित विभा...