नई दिल्ली, जनवरी 27 -- भारतीय स्मार्टफोन बाजार में OPPO की K Series ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान बनाई है। 2021 में OPPO K10 से शुरू हुई यह सीरीज आज मिड-रेंज सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन लाइन-अप में शामिल हो चुकी है। इसके बाद K12x (2024), और फिर 2025 में लॉन्च हुए K13 और K13x ने इस सीरीज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। OPPO K Series खासतौर पर उन यूजर्स के बीच लोकप्रिय रही है, जो किफायती कीमत में स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद डेली एक्सपीरियंस चाहते हैं। OPPO के मुताबिक, K Series के स्मार्टफोन्स आज भारत में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि OPPO K13x, Flipkart पर बेस्टसेलर स्मार्टफोन में शामिल है और इसे 1.3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने 4.5-स्टार रेटिंग दी है। इस ...