मधुबनी, दिसम्बर 10 -- जयनगर,एक संवाददाता। एडीआरएम समस्तीपुर सन्नी कुमार बुधवार को जयनगर स्टेश्शन के क्रु लॉबी, नव नर्मित वातानुकूलित रनिंन रूम का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अपडेट नहीं रहने से जगहों पर सिस्टम अपडेट नही रहने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगायी। आधे घंटे निरीक्षण उपरांत वे करीब 50 लाख की लागत से बने वातानुकूलित रनिंग रूम के हर कमरे का निरीक्षण किया। रनिंग रूम के कई कमरों व परिसर पर सिलन को देख विफर पड़े। इसे ठीक कराने का निर्देश आईओडब्ल्यू को दिया। महीने भर पूर्व डीआरएम ने भी वातानुकूलित रनिंग रूम का निरीक्षण किया था। रनिंग रूम में विल्डिंग निर्माण में गुणवत्ता हीन स्थिति पर ज्वांइट रिपोर्ट तलब किया था। उन्होंने बिल्डिंग निर्माण में कोताही बरतने पर कारवाई की भी चेतावनी दिया था। एडीआरएम रनिंग रूम के संचालन व भोजनालय का भी...