50 लाख रुपये की लागत से प्लांट से चिकित्सा विंग तक बिछायी जाएगी पाइप लाइन
एटा, जून 22 -- ऑक्सीजन प्लांट से चिकित्सा विंग तक पाइन लाइन डालने का कार्य मेडिकल कालेज में तेजी से चल रहा है। पाइप लाइन पड़ने से मेडिकल कालेज इमरजेंसी से लेकर चिकित्सा विंग के वार्ड, आईसीयू, एनआईसीयू में भर्ती मरीजों को 24 घंटे आसानी से ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। सीएमएस डा. एस चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में दो ऑक्सीजन प्लांट और एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को जोड़ने के लिए तिहरी पाइप लाइन डाले जाने का कार्य वर्तमान में चल रहा है। यह पाइप लाइन इमरजेंसी के पीछे स्थित ऑक्सीजन प्लांट, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को जोड़ेगी। इसके बाद यह पाइप लाइन मेडिकल परिसर में होते हुए सीएमएस विंग, महिला अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ती हुई चिकित्सा विंग तक जाएगी। इसके बाद पाइप लाइन के माध्यम से गैस और लिक्विड रूप में जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.