हरदोई, जून 17 -- पाली। फर्जी कंपनी बनाकर उसमें रुपये निवेश करवाकर 50 लाख हड़पने के मामले में पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के दंपति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। गांव बहाउद्दीनपुर के मजरा करीमपुर निवासी ओमप्रकाश ने 23 दिसम्बर 2025 को न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव में कृषि कार्य और डेयरी का काम करता है। दिसम्बर 2022 में लखीमपुर के थाना मितौली के गांव राजेपुर निवासी जय प्रकाश मौर्या ने पाली में एक मिठाई की दुकान पर मुलाकात कर एबीएमपीएल कंपनी के बारे में बताया। रुपयों के एवज में कम्पनी 10 फीसदी ब्याज प्रतिमाह देगी। बदायूं के थाना कादर चौकी के गांव निजामाबाद व वर्तमान पता गौतमबुद्ध नगर चोटपुर कॉलोनी चक्की वाली गली सेक्टर 63 नोएडा निवासी कम्पनी के सीएमडी पुष्पेंद्र मौर्या से बातचीत कराई। ...