वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। कमिश्नरेट की एसओजी टीम और लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस ने एक कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसओजी को सूचना मिली थी कि पहड़िया में एक तस्कर गांजा की खेप लेकर आने वाला है, जिसे बनारस में ही किसी को सप्लाई की जानी है। एसओजी टीम के प्रभारी गौरव सिंह ने इसकी सूचना लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को दी। पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान पहड़िया से एक मालवाहक से करीब एक कुंतल गांजा बरामद करते हुए बुलंदशहर निवासी कपिल देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.