समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर, निप्र। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुधपुरा वार्ड 4 स्थित एक सुनसान स्थान पर खड़ी ट्रक से 570 कार्टून में रखी कुल 4924.8 लीटर शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। बताया गया है कि मद्य निषेध विभाग पटना से मिली गुप्त सूचना के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस तत्काल सक्रिय हो गयी। सूचना थी कि दुधपुरा क्षेत्र में एक ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक खड़ी मिली। जब उसकी जांच की गयी तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गयी थी।...