गौरीगंज, मई 4 -- मनीषी महिला महाविद्यालय के सामने विकसित किया जा रहा आकर्षक तालाब गौरीगंज। संवाददाता नगर पालिका परिषद गौरीगंज द्वारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मनीषी महिला महाविद्यालय के सामने स्थित तालाब का करीब 50 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। लंबे समय से जलकुंभी और गंदगी से पटा यह तालाब अब नए स्वरूप में नजर आएगा।

तालाब के सौंदरीकरण कार्य तालाब के सौंदरीकरण कार्य के तहत लोगों की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए कई व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। तालाब में सुरक्षित तरीके से उतरने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा सुबह और शाम टहलने वालों के लिए पाथवे बनाया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। पूरे परिसर में आकर्षक लाइटिंग ...