गया, जुलाई 16 -- शेरघाटी थाने की पुलिस ने 50 लाख रुपये ठगी के मामले में आरोपित को पकड़ने के लिए गुरुवार को उसके घर पर छापेमारी की। आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी थाने में ठगी और धोखाधड़ी का मामला एक वर्ष पहले दर्ज कराया गया है। तब से आरोपी मोटरसाइकिल मैकेनिक मो. जावेद इराकी फरार है। पुलिस ने गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय के जेल रोड स्थित उसके मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना मकान भी बेच चुका है। फिलहाल उस मकान में किरायेदार रह रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मो. जावेद इराकी शेरघाटी और आसपास के कई लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक वर्ष से परिवार सहित फरार है। हमजापुर के निवासी अली हैदर खान ने बताया कि कोयले के व्...