50 लाख की चोरी कांड का खुलासा,चाचा के घर में भतीजे ने की थी चोरी
मधुबनी, जून 29 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र उछाल गांव में पिछले दिनों हुई चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।
पुलिस ने प्रेस वार्ता की सोमवार को जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार ने बासोपट्टी थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि महज पांच दिनों के भीतर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों को भी पकड़ लिया है। 23 जून को उछाल गांव में चोरी की घटना हुई थी। गृहस्वामी रामलखन सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर 50 लाख की चोरी होने का दावा किया था। अपने घर में दिन में ही चोरी हो जाने की पुलिस से शिकायत की थी। वादी ने एक व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह भी जताया था। जिसका नाम आवेदन में भी लिख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.