नई दिल्ली, मार्च 6 -- देहरादून में एक लैब कर्मचारी ने चार महीने पहले ब्याह कर लाई पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी शहबाज ने पुलिस को बताया कि कहकशां को वह पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह कम पढ़ी-लिखी थी। वह दूसरी शादी करने की योजना बना रहा था। अपनी इस 'अनचाही' शादी से छुटकारा पाने और दूसरी जगह निकाह करने की जिद में आरोपी ने एक हफ्ते पहले ही अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी बताया कि उसकी पत्नी कम पढ़ी-लिखी थी और उसे पसंद नहीं थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शहबाज निवासी रिस्पना नगर थाना नेहरू कॉलोनी की शादी बीते साल 19 नवंबर को कहकशां से हुई थी। शहबाज ने पूछताछ में बताया कि तीन मार्च की रात कंबल से मुंह दबाकर उसने पत्नी की जान ले ली। घरवाल...