नई दिल्ली, फरवरी 19 -- एक और आईपीओ दांव लगाने के लिए अगले हफ्ते से खुलने जा रहा है। यह अकॉर्ड ट्रांसफार्मर एंड स्विचगियर का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ 23 फरवरी 2026 को खुलेगा और यह 25 फरवरी तक ओपन रहेगा। अकॉर्ड ट्रांसफार्मर एंड स्विचगियर का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से करीब 22 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अकॉर्ड ट्रांसफार्मर एंड स्विचगियर के आईपीओ का टोटल साइज 26 करोड़ रुपये तक का है। 50 रुपये से कम का शेयर, 22% पहुंच गया GMPअकॉर्ड ट्रांसफार्मर एंड स्विचगियर के आईपीओ में शेयर का दाम 46 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 10 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें...