नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Indiabulls Share Price: 50 रुपये से कम की कीमत वाले इंडियाबुल्स के शेयरों में आज सोमवार को फिर से अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन अपर सर्किट लगा है। शुक्रवार को भी स्टॉक में अपर सर्किट लगा था। बता दें, 6 जुलाई को स्टॉक बीएसई में 29.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 30.76 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। इंडियाबुल्स का 52 वीक लो लेवल 8.93 रुपये प्रति शेयर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 7074 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- कंपनी को हैदराबाद में मिला 435 करोड़ रुपये का काम, 10% उछला मल्टबैगर स्टॉक कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह ट्रेडिंग वैल्यूम है। इंडिया बुल्स लिमिटेड के करीब 2 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। एक हफ्त...