नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Moneyview IPO: मनीव्यू के आईपीओ को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ अपने सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन फुल हो गया है। मनीव्यू का आईपीओ 28 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 34 रुपये है। मनीव्यू के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 41 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1092 करोड़ रुपये तक का है, जिसमें 750 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 342 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। पहले ही दिन फुल हुआ मनीव्यू का आईपीओमनीव्यू के आईपीओ (Moneyview IPO) पर सब्सक्रिप्शन के पहले दिन 24 सितंबर को शाम 4.30 बजे तक 1.43 गुना दांव लग गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 1.81 गुना सब्सक्रिप...