वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक रोप-वे पर सफर करने के लिए नगद भुगतान पर एक यात्री को 50 रुपये खर्च करने होंगे। वही किसी भी दो स्टेशन में बीच रोप-वे के सफर के लिए दस रुपए देने होंगे। शासन ने बनारस में रोप-वे के किराए पर मुहर लगा दी है। निर्धारित किराये में हर साल 1 अप्रैल से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसमें खास बात यह है कि 'काशी स्मार्ट पास' बनवाने वाले यात्रियों को किराए में 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। पास धारकों को कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक के लिए 40 रुपए देना होगा। दो स्टेशनों के बीच आठ रुपए किराया लगेगा। रोप-वे स्टेशनों पर यात्रियों को सामान रखने के लिए दो घंटे तक कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन इसके बाद 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लगेगा। यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ के दर्शन अब ह...