50 रुपये जमा करके प्रशिक्षण ले सकते हैं मशरूम उत्पादक
बस्ती, जुलाई 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में कम लागत में अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बन रही मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से किसानों को मात्र 50 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण में किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, खाद तैयार करने, बीज प्रबंधन, फसल की देखभाल और विपणन की जानकारी दी जाती है।प्रशिक्षण केंद्र में इच्छुक किसान निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ किसानों को मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास भी कराते हैं। सहायक उद्यान निरीक्षक माधुरी सोनी ने बताया कि मशरूम की खेती कम जगह और कम समय में अधिक लाभ देने वाली कृषि गतिविधि है। यही कारण है कि पारंपरिक खेती के साथ युवा और मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.