नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त तेजी आई है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर 50 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 12 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, इस साल 30 मार्च के बाद से अब तक सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 27 पर्सेंट से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 50.26 रुपये पर बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा लेवल से सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। 30% और चढ़ सकते हैं सुजलॉन एनर्जी के शेयरब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि मौजूदा लेवल से सुजलॉन एनर्जी के शेयर 30 पर्सेंट और उछल सकते हैं। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में यह उछाल बुधवार को क्लोजिंग लेवल से आ सकता है...