संभल, फरवरी 23 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव ठाटी निवासी 13 वर्षीय किशोर को 19 फरवरी को प्राइवेट बस चालक व परिचालक ने किराया कम होने पर उतार दिया। किशोर घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन किशोर का पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस चालक परिचालक को थाने ले गई। थाना क्षेत्र गांव ठाटी निवासी प्रदीप पुत्र रामपाल अपने बड़े भाई मोनू के साथ दिल्ली गया था। 19 फरवरी की शाम मोनू ने भाभी कविता और प्रदीप को दिल्ली से कैलादेवी होते हुए चंदौसी जाने वाली प्राइवेट बस में बैठा दिया था। रास्ते में कंडक्टर ने किराया मांगा। कविता ने दो सवारियों केRs.350 दे दिए, लेकिन परिचालक नेRs.400 रुपये की मांग की। 50 रुपये कम होने पर परिचालक ने किशोर को सिंकदराबाद व बुलंदशहर के बीच में हाथ पकड़कर उसे ...