पटना, अप्रैल 18 -- Bihar News: बिहार की राजनीति में हाशिए पर चल रही कांग्रेस ने अब 'डिजिटल' और 'जमीनी' कनेक्ट का एक अनोखा मेल तैयार किया है। सदाकत आश्रम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने 'सृजन साथी' जनसंपर्क अभियान की घोषणा की। इस अभियान का सबसे दिलचस्प पहलू इसकी फीस और सदस्यता की अवधि है। कांग्रेस का मानना है कि यह '50 रुपए वाला फार्मूला' पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आम जनता के बीच की खाई को पाटने का काम करेगा।क्या है 50 रुपए का गणित? कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए पार्टी से जुड़ना बेहद आसान और सस्ता बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति मात्र 50 रुपए की फीस देकर 'सृजन साथी' के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। खास बात यह है कि एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद इसकी वैलिडिटी पूरे 5 साल तक रहेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.