रामपुर, अप्रैल 25 -- टांडा। नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले जा रहे क्रिकेट मैच में रॉयल कप का फाइनल मैच क्रिकेट क्लब दड़ियाल और इंडियन क्रिकेट क्लब टांडा के बीच खेला गया। इसमें इंडियन क्लब टांडा ने 50 रन से अपनी जीत दर्ज की। दढ़ियाल क्लब की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। इंडियन क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में 5 विकेट के खोकर 144 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दड़ियाल की पूरी टीम 94 रन पर आउट हो गई। इस तरह से इंडियन क्लब टांडा 50 रनों से जीतकर चैंपियन बन गया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट इंडियन क्लब के खिलाड़ी उजैफा रहे।मुख्य अतिथि उमैर शफीक अंसारी द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ, दस हजार रुपये और उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पांच हजार रुपये का पुरस...