नई दिल्ली, मई 8 -- लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाई स्कोरिंग मुकाबले में नौ रन से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बारिश से प्रभावित मैच में दमदार प्रदर्शन किया। लखनऊ की पारी के दौरान तीन बार बारिश ने दस्तक दी और इस दौरान मिचेल मार्श ने शतक भी लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19-19 के किए गए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण तीन बार हुई खेल रुका, जिससे लगभग एक घंटे का विलंब हुआ। इसके बाद एक ओवर की कटौती की गई जिससे मैच 19-19 का कर दिया गया। आरसीबी को 19 ओवर में 212 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। इस मैच में कोहली के पास ऑरेन्ज कैप लिस्ट में टॉप-5 में आने का मौका था लेकिन वह ...