वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। बीएचयू में 7वां पैरालंपिक 2026 का शुभारंभ सोमवार शाम को हुआ। पहले दिन अर्थो 50 मीटर स्प्रिंट ग्रुप के पुरुष वर्ग में प्रसून यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय, शिवम गौतम तृतीय, महिला वर्ग मे पिंकी कुमारी प्रथम, ममता सिंह चौहान द्वितीय, संजना कुमारी तृतीय रहीं। अन्य खेल मंगलवार से होंगे। मुख्य अतिथि डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो. राजीव रंजन रहे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर सुमेधा पाठक, प्रो. एके नेमा, डॉ. प्रमोद यादव, बीएचयू पैरालंपिक के अध्यक्ष प्रो.मृत्युंजय मिश्रा, प्रो. ए. गंगाधर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.