चम्पावत, फरवरी 23 -- बनबसा। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर क्लिफटन शिफवे ने किया। 50 मीटर रेस में करन विजेता बने। कुणाल दूसरे और हर्ष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। चेयर रेस में आराध्या चंद, आर्यन टम्टा और युविका विजेता बने। सौ मीटर दौड़ बालक जैफ जॉर्ज, अक्षांश गंगवार और विराट राणा विजेता बने। जबकि बालिकाओं में आरोही तिवारी, प्रियांशी चंद और रिया चौसाली अव्वल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...