उरई, मार्च 3 -- उरई। रेलवे की सिग्नल केबिल चोरी के मामले में आरपीएफ उरई ने पुखरायां टीम के साथ दो चोरों को तिलौची स्टेशन के पास नहर पुलिया से पकड़ा है। छापामार कार्रवाई के दौरान चोरों के पास से चोरी की करीब 50 मीटर केबिल बरामद की गई है। केबिल की कीमत छह हजार रुपये बताई गई है। इन दोनों ने केबिल नहर पुलिया में छिपा कर रखी थी। केबिल को छील कर बेचनेे के इरादे से आए थे, तभी पकडे़ गए। इन सभी के खिलाफ सिविल पुलिस में अलग अलग परिक्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज है। आरपीएफ दारोगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध रेल संपत्ति चोरी में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे के सिग्नल विभाग की केबिल एक माह पहले चोरी हो गई थी। आउट पोस्ट पुखरायां में मामला दर्ज किया गया। बीती रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.