गाजीपुर, नवम्बर 22 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुड़ियार गांव स्थित एनपीआरसी में संकुल स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राथमिक विद्यालय मुड़ियार के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह और प्राथमिक विद्यालय नरायणपुर ककरही के प्रधानाध्यापक छविनाथ यादव ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीत पर रामपुर ककरही की छात्राओं ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में सराय कासिम के अश्विन यादव प्रथम, बड़िहारी के आर्यन द्वितीय व रामपुर ककरही के शिवम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में पहाड़पुर हलधर के प्रिंस प्रथम स्थान, बड़िहारी के अमन यादव द्वितीय व रामपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.