जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएड तृतीय सेमेस्टर की 11 और 13 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय ने नई परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। अब 22 दिसंबर को सृजित समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। इसी प्रकार 24 दिसंबर को लिंग, विद्यालय एवं समाज विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी और समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...