50 माह बाद जेल से बाहर आए पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां
रामपुर, मई 31 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर अहमद खां शनिवार को करीब सवा चार साल (चार साल दो माह) बाद जेल से बाहर आ गए। बिजनौर जिला कारागार से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचे अजहर खां का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। जेल से बाहर आते ही उन्होंने आजम खां के प्रति अपनी वफादारी दोहराते हुए कहा कि उनकी असली ईद उसी दिन होगी, जिस दिन आजम खां और अब्दुल्ला आजम जेल से बाहर आएंगे। पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ चर्चित डूंगरपुर बस्ती प्रकरण, नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी करने और नियम विरुद्ध तालाब के सौंदर्यीकरण समेत कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुरादाबाद जेल भेजा गया था, जहां से बाद में उन्हें बिजनौर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.