गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। भगनपुर गांव में गरीब महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बैठक कर समाज सेविका कंचन गुप्ता ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को धोखाधड़ी से बचाव के तरीके, त्वरित प्रतिक्रिया देने के उपाय तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विशेष रूप से कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देकर महिलाओं को उससे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। कंचन गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 महिलाओं का चयन कर उन्हें निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। ग्राम प्रधान शारदा यादव व सरिता मिश्रा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...