रिषिकेष, अप्रैल 11 -- शेड हॉस्पिटल में शनिवार को आयोजित निशुल्क ईएनटी स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक मरीजों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति की सच्ची ताकत होता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लगाए जाने वाले निशुल्क स्वास्थ्य कैंप गरीबों के लिए किसी वरदान से काम नहीं होते हैं। उन्होंने हॉस्पिटल में लगे डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर मरीजों का कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आयुष्मान कार्ड मरीज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्य चिकित्सक डॉक्टर एमके तनेजा ने मरीजों के नाक...