मधेपुरा, जनवरी 2 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झलाड़ी पंचायत के वार्ड पांच भलुवाही गांव के मनटुन सुतिहार ने गांव के ही कई लोगों पर दुश्मनीवश घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना में 50 बोझा धान, मवेशियों के चारे और कपड़ा सहित तकरीबन 50 हजार की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना गुरुवार को तड़के करीब चार बजे की बताई गई है। गृहस्वामी मनटुन सुतिहार ने कहा कि गांव के ही एक परिवार से उसकी दुश्मनी चली रही है। उन लोगों ने गुरुवार को तड़के साजिश के तहत उसके फूस से बने मवेशी घर में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि किसी को पास फटकने का साहस नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर दमकल पहुंची। दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया। उसने कहा कि घटना से चंद दिनों पूर्व आरोपी ने उसके चापाकल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.