प्रयागराज, अप्रैल 15 -- जिले में 50 बेड से कम क्षमता वाले निजी अस्पतालों व क्लीनिक का पंजीकरण व नवीनीकरण पूर्व में संचालित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के अनुसार, ऐसे चिकित्सा संस्थान जिनका पंजीकरण पिछले सत्र में किया जा चुका है, वे 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें। जिन संस्थाओं का नवीनीकरण पिछले सत्र में हो चुका है वे बोयोमेडिकल वेस्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अग्निशमन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति सीएमओ कार्यालय में 30 अप्रैल तक अवश्य जमा कर दें। नवीनीकरण का आवेदन विभाग की वेबसाइट up-health.in पर किया जाएगा। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री और हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री का पंजीकरण कराना जरूरी है। यदि कोई अस्पताल व चिकित्सा संस्थान पंजीकरण की प्रति सीएमओ कार्यालय मे...