सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित 50 बेड वाले आयुष अस्पताल में अब तक महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से महिला मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल पहुंचती हैं, लेकिन महिला डॉक्टर के अभाव में वे अपनी समस्याएं खुलकर नहीं बता पा रहीं, जिससे उपचार प्रभावित हो रहा है। अस्पताल में स्त्री रोग, हार्मोनल समस्या, कमजोरी और अन्य निजी बीमारियों से संबंधित इलाज कराने आने वाली महिलाओं को पुरुष चिकित्सकों के सामने झिझक महसूस होती है। कई महिलाएं संकोचवश अपनी पूरी समस्या बताए बिना ही दवा लेकर लौट जाती हैं, जिससे बीमारी गंभीर होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.