दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। दरभंगा को बिहार की डबल इंजन की एनडीए सरकार की ऐतिहासिक सौगात मिली है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अधीन 50 शय्यायुक्त एकीकृत आयुष अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ 75 लाख 39 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार की दरभंगा के सर्वांगीण विकास का ज्वलंत उदाहरण है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा में 50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल के लिए 14 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी मिली है। कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय से बिरौल अनुमंडल के इटवा शिवनगर में लगभग 15 करोड़ की लागत से 50 बेड के आयुष अस्पताल को मंजूरी दी गई थी। अब इसके भवन निर्माण के लिए नीतीश सरकार द्वारा मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरकार के संकल्पों को रेखांकित करता है। 50 बेड के इस...