गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इस दौरान योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 50 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराने को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सतीश सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह को ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, वृद्धाश्रम के माध्यम से संभावित लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...