देहरादून, जून 18 -- देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र के कल्याणपुर में लगभग 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि बिना स्वीकृति बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही है। मौके पर प्लॉटों का सीमांकन और सीसी सड़क का निर्माण भी पाया गया। जांच में यह कार्य विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना किया जाना पाया गया, जो नियमानुसार अवैध है। इसके बाद एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सीसी सड़क और प्लाटिंग संबंधी संरचनाओं को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से संपत्ति खरीदने स...