भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में इधर कुछ दिनों से गर्मी एवं हीटवेव के हालात बने हुए हैं। राहत दिलाने का एक मात्र साधन बिजली ही है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इन दिनों गांवों में नाम मात्र की बिजली मिल रही है। मोढ़ फीडर के गांवों में 24 घंटे में 50 बार ट्रिपिंग के साथ 10 घंटे बिजली मिली। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से भदोही शहर एवं जिला मुख्यालय को कम से कम 22 घंटे एवं आसपास के गांवों को 18 घंटे रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है। इसका अनुपालन ठंड के समय में तो किया गया, लेकिन इन दिनों गर्मी बढ़ने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। यह भी पढ़ें- म्योरपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ताओं में आक्रोश आम आदमी का गर्मी के कारण जीना दुश्वार है तो बिजली विभाग की तैयारियों की कलई खुल चुकी है। गर्मी से बचाव के ...