रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब रुड़की की ओर से गोपालपुर गाधारोणा के राजकीय जूनियर हाईस्कूल में नन्हें दीपक कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल के 50 बच्चों को आधुनिक सज्जा युक्त स्कूल बैग वितरित किए गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा रीना नैथानी ने कहा कि क्लब सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से संपन्न कर उन्हें आधुनिक एवं कम्प्यूटरी शिक्षा से ओत-प्रोत करना चाहता है। जिसके लिए इस स्कूल को रोटरी ने कंप्यूटर स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितिरत की है। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा यह स्कूल आज के पब्लिक स्कूलों को टक्कर देने में पीछे नहीं है इसे सभी प्रकार से रोटरी की ओर से सहयोग मिलेगा। यह भी पढ़ें- नए छात्रों का किया स्वागत नव नियुक्त अध्यक्षा अल्का मित्तल ने कहा रोटरी ...