50 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गईं
भागलपुर, जुलाई 1 -- अकबरनगर, संवाददाता। पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 50 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाई जा रही है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा गांव-गांव जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिला रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 50 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के शेष दिनों में भी विशेष टीमों के माध्यम से छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- 50 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गईं यह भी पढ़ें- हुलासगंज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.