मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 50 फीसदी पर कटऑफ आ जाने के बाद भी सूबे के मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। शिक्षकों के चयन में विभाग परेशान है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन को आवेदन चार जून तकशिक्षकों की उपलब्धता सूबे में रिक्त सीटों के अनुपात में 30 से 40 फीसदी शिक्षक ही मॉडल स्कूलों के लिए अबतक मिले हैं। पहले चयन के लिए 70 फीसदी का कटऑफ था। इस कटऑफ पर 5 फीसदी शिक्षक भी नहीं मिले। इसके बाद कटऑफ 50 फीसदी कर दिया गया। अब भी 50 फीसदी सीट पर भी शिक्षक नहीं मिले हैं। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या निकेतन में अध्यापन को लेकर आवेदन आज से रिक्तियों की संख्या जिले में 126 रिक्ति है। 50 फीसदी कटऑफ के बाद महज 40 शिक्षक ही मिले हैं। अब विभाग ने दोबारा आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की है। विभाग ने इसे लेकर ...