गंगापार, दिसम्बर 16 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अंधियारी में पड़ताल के दौरान विद्यालय में 32 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। 22 बच्चों की उपस्थिति रही जिसमें 11 बच्चे स्वेटर व जूता मोजा पहन कर आए थे, जबकि 11 बच्चे यूनिफॉर्म के बजाय अन्य कलर के गर्म कपड़े व जूता, चप्पल पहने दिखाई दिए। इस संबंध में प्रधानाध्यापक पीयूष कुशवाहा से पूछे जाने पर बताया कि यूनिफॉर्म ,स्वेटर, जूता, मोजा, बैग और स्टेशनरी के लिए सरकार द्वारा प्रति बच्चा 1200 रुपए अभिभावकों के खाते में सीधे भेजा जाता है। यूनिफॉर्म खरीदने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। फिलहाल ज्यादातर बच्चे यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूता मोजा में आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...