बहराइच, जून 4 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के सात केन्द्रों पर टीजीटी भर्ती परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस दौरान 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिला प्रशासन के अनुसार दूसरे दिन कुल 4178 के सापेक्ष कुल 2089 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2089 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में 2117 के सापेक्ष 1112 ने परीक्षा दी। जबकि 1005 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2061 के सापेक्ष 977 लोगों ने परीक्षा दी। 1084 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासन लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। यह भी पढ़ें- छब्बीस सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ब...