हाथरस, मई 27 -- हाथरस, संवाददाता। कृषि विभाग खीरफ के सीजन के लिए किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर बीज उपलब्ध करा रहा हैं। जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर यह बीज उपलब्ध हैं। किसान इन बीज भंडारों से बीज प्राप्त कर सकते हैं। खरीफ के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से धान, बाजरा, दलहन आदि की फसलें करते हैं। किसान खरीफ के सीजन की फसलों के लिए तैयारी करने लगे हैं। किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग भी पीछे नहीं हट रहा है। विभाग किसानों के लिए 50 अनुदान पर बीज उपलब्ध करा रहा है। जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर धान व दलहन के बीज उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- दर्शन पोर्टल पर आवेदन करें, बीजों पर पाएं 50 फीसदी अनुदान बीज प्राप्त करने के लिए किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री व कृषि विभाग में पंजीकरण होना आावश्यक है। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी का क...