शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। जनपद के किसानों के लिए खरीफ सत्र 2026 में खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने बीज वितरण योजना शुरू कर दी है। इसके तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज और कुछ फसलों के नि:शुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। कृषि विभाग के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत धान (सामान्य व बासमती), उड़द, मूंग, तिल, मूंगफली सहित हाइब्रिड (संकर) धान, बाजरा व मक्का के बीज अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके साथ ही ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदो जैसे मोटे अनाज तथा अरहर, मूंग, उड़द और तिल के नि:शुल्क मिनीकिट भी वितरित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने विकाश किशोर ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agri...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.