रिषिकेष, अप्रैल 13 -- एम्स प्रशासन ने 50 की उम्र पार कर चुके लोगों के टीकाकरण के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें 50 की उम्र पार कर चुके प्रत्येक व्यक्ति से एडल्ट वैक्सीनेशन अवश्य कराने को कहा गया है। यह टीके न केवल गंभीर किस्म के संक्रामक रोगों से रक्षा करे हैं अपितु ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि टीकाकरण की यह सुविधा एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है और सप्ताह भर संचालित होती है। कहा कि वयस्कों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि उनमें प्रतिरक्षा प्रणाली बनी रहे और समय रहते बीमारियों का प्रकोप रोका जा सके। यह भी पढ़ें- वैक्सीन को बताया सुरक्षित और कारगर उम्र बढ़ने के साथ 50 पार करते ही प्रतिरक्षा प्रणाली आमतौर पर कमजोर हो जाती है और प्रतिरक्षा मे...